
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
आरपीएफ के जवानों को रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाता है। लेकिन एक आरपीएफ जवान ने चलती ट्रेन में अपने विभाग के एक एएसआई और तीन यात्रियों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद चलती हुई ट्रेन में हड़कंप मच गया। फायरिंग से सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि जयपुर से मुंबई जा रही ट्रेन में सोमवार सुबह 5 बजे मुंबई से पहले पालघर के पास आरपीएफ में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आरपीएफ के कॉन्स्टेबल चेतन चौधरी ने पहले एएसआई को गोली मारी और फिर अन्य तीन यात्रियों पर फायरिंग कर दी। जिसमें चारों की मौत हो गई थी।



आरोपी कॉन्स्टेबल चेतन फायरिंग के बाद चलती ट्रेन से कूद गया था। हालांकि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि आरपीएफ कॉन्स्टेबल चेतन ने अपने हथियार से गोली चलाई थी, जिसमें आरपीएफ एएसआई और ट्रेन के तीन अन्य यात्रियों की मौत हो गई। जब ये हादसा हुआ, ट्रेन पालघर मुंबई से लगभग 100 किमी दूर था। चेतन कुमार चौधरी ने चलती ट्रेन में अपने एस्कॉर्ट ड्यूटी प्रभारी एएसआई टीका राम मीना पर गोली चला दी।
अधिकारी ने बताया कि अपने सीनियर की हत्या करने के बाद कांस्टेबल दूसरी बोगी में गया और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेन में दो जवानों चेतन और तिलक राम में झगड़ा हुआ था। अपने वरिष्ठ से झगड़ा होने पर चेतन ने फायरिंग की। फायरिंग के चलते ट्रेन में कोहराम मच गया और ट्रेन से कूदने की वजह से कुछ यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आरपीएफ कॉन्स्टेबल चेतन अपने ट्रांसफर के चलते गुस्से में था। साथ ही वह पारिवारिक तनाव में भी था। मृतकों के शवों को बोरिवली में उताकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












