
इजराइल और हमास के बीच डेढ़ महीने से जारी युद्ध के बीच 4 दिन के लिए दोनों तरफ से युद्ध विराम पर सहमति बन गई है। इजरायली कैबिनेट ने हमास के साथ संघर्ष विराम को मंजूरी दे दी जिसमें आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए लगभग 50 बंधकों की रिहाई शामिल है। हालांकि, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि संघर्ष विराम के बाद हमास के खिलाफ युद्ध नहीं रुकेगा। इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि इजरायल सरकार ने फिलिस्तीनी हमास आतंकवादियों के साथ गाजा में बंधकों के रूप में रखी गई 50 महिलाओं और बच्चों को मुक्त करने के लिए एक समझौते का समर्थन करने के लिए मतदान किया।

वहीं, हमास ने अपने बयान में बताया कि समझौते के तहत इजराइल साउथ गाजा के ऊपर 6 घंटे के लिए सर्विलांस ड्रोन्स की उड़ानें भी रोकेगा। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ये ड्रोन सिर्फ उत्तरी गाजा में ही उड़ सकेंगे। इजराइल और हमास के बीच सीजफायर के पीछे तुर्किये का भी अहम रोल है। खुद प्रेसिडेंट रिसेप तैयप एर्दोगन ने इस बात का खुलासा किया। उनके मुताबिक- हमारे फॉरेन मिनिस्टर और इंटेलिजेंस चीफ कई दिन से सीजफायर के लिए काम कर रहे हैं। इसमें कतर का रोल अहम है। एर्दोगन ने कहा- उम्मीद करते हैं कि इस मुश्किल का ऐसा हल निकलेगा जो बाद में सबको सुकून देगा। हम आगे भी इस मामले से जुड़े तमाम पक्षों से बातचीत करते रहेंगे। गाजा के हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इजराइल के हमलों में 5,000 से ज्यादा बच्चों सहित 13,300 लोग मारे गए हैं। 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमले में 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। इस हमले में करीब 1,200 लोग मारे गए थे। मिडिल ईस्ट के इस इलाके में यह संघर्ष 100 साल से चला आ रहा है। यहां वेस्ट बैंक, गाजा पट्टी और गोलन हाइट्स जैसे इलाकों पर विवाद है। फिलिस्तीन इन इलाकों समेत पूर्वी यरुशलम पर दावा जताता है। वहीं, इजराइल यरुशलम से अपना दावा छोड़ने को राजी नहीं है। गाजा पट्टी इजराइल और मिस्र के बीच में है। यहां फिलहाल हमास का कब्जा है। ये इजराइल विरोधी समूह है। सितंबर 2005 में इजराइल ने गाजा पट्टी से अपनी सेना वापस बुला ली थी। 2007 में इजराइल ने इस इलाके पर कई प्रतिबंध लगा दिए। फिलिस्तीन का कहना है कि वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में स्वतंत्र फिलिस्तीन राष्ट्र की स्थापना हो।
यह भी पढ़े:
यह भी पढ़े:
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












