
JOIN OUR WHATSAPP GROUP



नई दिल्ली, 25 मई। रजत पाटीदार, एक ऐसा खिलाड़ी जिसने एक ऐसे मैच में टीम के लिए शतक जड़ा जहां उनकी टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी। पाटीदार ने बताया कि एक अनकैप्ड बल्लेबाज भी टीम के लिए उतना ही जरूरी है जितना हाई प्राइस प्लेयर। सात छक्कों और 12 चौकों की 54 गेंदों में 112 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर आरसीबी को फाइनल खेलने की उम्मीद को बरकरार रखा है। मैन ऑफ द मैच बने रजत पाटीदार 4थे ऐसे अनकेप्ड प्लेयर बने जिन्होंने आईपीएल में शतक जड़ा। इससे पहले मनीष पांडे, पॉल बलथाटी और देवदत्त पडीकल यह कारनामा कर चुके हैं।
शानदार जीत के साथ आरसीबी अब राजस्थान के खिलाफ फाइनल के लिए लड़ेगी
आरसीबी की पूरी टीम रजत पाटीदार के ही इर्द गिर्द रही। और 20 ओवर के बाद 4 विकेट पर 208 रनों का लक्ष्य लखनऊ को दिया। लखनऊ की ओर से पारी शुरू करने आये डिकॉक ने सिराज को जिस अंदाज में छक्का लगाकर शुरूआत की ऐसा लगा कि लखनऊ सही ट्रेक पर है लेकिन पहले ही ओवर में डिकॉक आउट हो गए। इसके बाद वोहरा भी 19 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। फिर सबकी निगाहें हुड्डा और राहुल की जोड़ी पर टिक गई। इस जोड़ी ने जिस तरह की बैटिंग की उससे एक समय लगा कि आरसीबी से दोनों ने मैच छीन कर लखनऊ की झोली में डाल दिया हो, लेकिन हुड्डा हसरंगा को लगातार दो गेंदों में छक्के जड़ने के बाद तीसरी गेंद को भी स्टैंड के बाहर भेजने के चक्कर में मिस हुए और गेंद उनकी गिल्लियां ले उड़ी।
💯 for Rajat Patidar – his maiden IPL ton! 🙌 🙌
— IndianPremierLeague (@IPL) May 25, 2022
This has been an outstanding batting display from the @RCBTweets batter! 👏 👏
Follow the match ▶️ https://t.co/cOuFDWIUmk #TATAIPL | #LSGvRCB pic.twitter.com/yx7c4j162H
इसके बाद आया कोई भी बल्लेबाज हर्षल पटेल की किफायती गेंदबाजी को समझ नहीं पाया और लखनऊ 14 रनों से मैच हार गई। जोस् होजलवूड ने जरूर तीन विकेट लिए लेकिन उसके लिए उन्होंने 43 रन लुटाए। हर्षल पटेल ने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 25 रन खर्च कर एक विकेट हासिल किया। हालांकि लखनऊ के हार का एक और अंतर था उनकी फील्डिंग। जिस तरह से रजत पाटीदार और दिनेश कार्तिक का कैच हुड्डा ने छोड़ा उसकी कीमत मैच गवाकर चुकानी पड़ी। हसरंगा ने आरसीबी की फील्डिंग में 20 रन लगभग बचाए और यही इस मैच में अंतर पैदा किया।
The Man of the Hour. 😎👊🏻
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) May 25, 2022
Clean sweep of the awards for tonight! 👏🏻👏🏻#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2022 #Mission2022 #RCB #ನಮ್ಮRCB #LSGvRCB #PlayOffs pic.twitter.com/avB6NuKYhu
इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी आरसीबी पहले ही अपने कप्तान के फॉर्म से चिंतित थी और एक बार फिर से कप्तान ने निराश किया। मोहशिन खान ने फाफ डु प्लेसिस को गोल्डन डक का शिकार बनाया। इसके बाद विराट कोहली और रजत पाटीदार ने 66 रनों की साझेदारी की और जब लग रहा था कि विराट पुराने फॉर्म में आ रहे हैं तो आवेश खान की गेंद पर मोहशिन को कैच थमा बैठे। इसके बाद आये मैक्सवेल और लोरमोर भी कुछ खास नहीं कर पाए और जल्द ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद कार्तिक और रजत पाटीदार ने आरसीबी को 200 के पार ले गए।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












