IPL 2026 मिनी नीलामी आज अबू धाबी में होगी। कैमरन ग्रीन, वेंकटेश अय्यर और लियाम लिविंगस्टन पर KKR और CSK बड़ी बोली लगा सकती हैं।
IPL 2026 Mini Auction Big Day in Abu Dhabi
आज अबू धाबी में IPL 2026 के लिए मिनी नीलामी होने वाली हैं जिसमें आलराउंडरों पर टीमें अपनी तिजोरी खोल सकती हैं। ख़बर है कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को लेकर कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स बड़ी बोली लगा सकते हैं। वहीं ग्रीन के साथ ही भारत के वेंकटेश अय्यर और इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन भी बड़ी रकम हासिल करने की दौड़ में हैं। बता दें कि कोलकाता के पास 64.30 करोड़ की बड़ी राशि है और 13 स्लाट खाली हैं, जबकि चेन्नई के पास 43.40 करोड़ रुपये के साथ नीलामी में उतरेगी। टीम निर्माण के लिहाज से ये दोनों फ्रेंचाइजियां बड़ी बोली लगा सकती हैं।
क्या होता है मिनी नीलामी
दरअसल में मिनी नीलामी को मेगा नीलामी से जाना जाता है और यह ज्यादा दिलचस्प इसलिए माना जाता है क्योंकि टीमें विशेष कौशल वाले खिलाड़ियों के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती हैं। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हमेशा महंगे बिकते हैं। इसी वजह से ग्रीन, वेंकटेश अय्यर और वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर तीनों दो करोड़ रुपये के सर्वोच्च बेस प्राइस के साथ बोली युद्ध की अगुआई करेंगे।
बता दें कि आईपीएल आंकड़ों ग्रीन का रिकॉर्ड औसत (29 मैच, 704 रन, 16 विकेट) रहा है, लेकिन आस्ट्रेलिया के सभी प्रारूप का खिलाड़ी होने के कारण उनकी मांग बनी हुई है। वेंकटेश के लिए पिछला सत्र चुनौतीपूर्ण रहा, जब वह 23.75 करोड़ की भारी कीमत को सही साबित नहीं कर पाए। चूंकि राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड मिनी नीलामी में नहीं होता, इसलिए केकेआर को उन्हें वापस पाने के लिए सटीक रणनीति बनानी होगी।
24 करोड़ के पार जा सकती हैं ग्रीन की बोली
चर्चा है कि ग्रीन की बोली मिशेल स्टार्क (24.75 करोड़) को भी पार कर सकती है। हालांकि आईपीएल के ‘अधिकतम फीस’ नियम के तहत, मिनी नीलामी में किसी विदेशी खिलाड़ी की अधिकतम सैलरी 18 करोड़ ही हो सकती है। बोली इससे ऊपर क्यों न जाए। बोली की रकम टीम के पर्स से कटेगी, सैलरी अलग रहेगी। लियाम लिविंगस्टन और क्विंटन डिकाक नौ करोड़ रुपये के आसपास पहुंच सकते हैं।
अनकैप्ड और पेसर्स पर भी दांव
इसके अलावा प्रशांत वीर, मुकुल चौधरी, पृथ्वी शॉ और सरफराज खान जैसे खिलाड़ी अपनी कम बेस प्राइस के चलते खरीदार तलाशेंगे। चेन्नई द्वारा रिलीज किए गए मथीशा पथिराना पर लखनऊ सुपरजायंट्स जैसी टीमें आक्रामक बोली लगा सकती हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड के जैकब डफी और अनकैप्ड अशोक शर्मा पर भी अच्छी कीमत लगने की संभावना है।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
IPL 2026 Mini Auction, Cameron Green IPL, Venkatesh Iyer Auction, Liam Livingstone IPL, IPL Auction Abu Dhabi
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












