बुध, फ़रवरी 4, 2026

महिला भारतीय टीम ने रचा नया कृतिमान, क्रिकेटर प्रतिका रावल ने बनाया सर्वोच्च वनडे स्कोर, दिग्गजों के क्लब में हुईं शामिल

Indian Women's Team Sets New Milestone: Cricketer Pratika Rawal Achieves Highest ODI Score, Joins Elite Club

Indian Women’s Team Sets New Milestone: Cricketer Pratika Rawal Achieves Highest ODI Score, Joins Elite Club

भारतीय महिला टीम की युवा बल्लेबाज प्रतिका रावल ने अपने दमदार प्रदर्शन से कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।वीमेंस टीम इंडिया ने राजकोट में वीमेंस वनडे इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम की बल्लेबाज प्रतिका का बल्ला जमकर गरजा और उन्होंने 154 रनों की पारी खेलकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने भी विस्फोटक प्रदर्शन करते हुए शतक लगाए। प्रतिका ने 154 रनों की दमदार पारी खेली। इनके साथ-साथ ऋचा घोष ने भी अहम भूमिका निभाई। भारत ने आयरलैंड को जीत के लिए 436 रनों का लक्ष्य दिया है।

कौन हैं प्रतिका रावल?

1 सितंबर 2000 को जन्मी प्रतिका दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती हैं। वह 2021 में सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी के दौरान सुर्खियों में आईं थीं। उन्होंने सात मैचों में 247 रन बनाए थे जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 78.41 का रहा था। दाएं हाथ की महिला बल्लेबाज भारत के लिए बतौर ओपनर खेलती हैं। वह मनोविज्ञान की छात्रा हैं। वह जिस तरह से क्रिकेट के मैदान पर शीर्ष प्रदर्शन कर रही हैं, ठीक वैसे ही पढ़ाई में भी टॉपर रही हैं। उन्होंने दिल्ली के बाराखंभा रोड स्थित मॉर्डन स्कूल से अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दिल्ली के जीएसएस एंड मैरी कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।

छोटी उम्र से हीं खेलना शुरू किया क्रिकेट

जानकारी के मुताबिक, प्रतिका ने चार वर्ष की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनके पिता प्रदीप रावल केबल टीवी का काम करते हैं। उनका अपनी बेटी को इस मुकाम तक पहुंचाने में बड़ा योगदान रहा। उन्होंने बेटी को क्रिकेटर बनाने के लिए दिन रात मेहनत की। अब उनकी बेटी ने पिता का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है।

वनडे में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाली तीसरी बल्लेबाज बनीं प्रतिका

राजकोट में खेले गए अंतिम मुकाबले में प्रतिका ने 129 गेंदों का सामना किया और 154 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 119.37 के स्ट्राइक रेट से 20 चौके और एक छक्का जड़ा। इसी के साथ वह भारत के लिए महिला वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली तीसरी बल्लेबाज बन गईं। इस मामले में शीर्ष पर दीप्ति शर्मा हैं, जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 2017 में 188 रन बनाए थे। वहीं, दूसरे स्थान पर भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं। उन्होंने भी 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डर्बी में 171 रन बनाए थे।

भारतीय में खेलते हुए एक पारी में 150 से ज्यादा रन बनाने वाली चौथी बल्लेबाज बनीं प्रतिका

पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करने वाली प्रतिका भारत में खेलते हुए एक पारी में 150 से ज्यादा रन बनाने वाली चौथी बल्लेबाज बन गईं। इस मामले में शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए 229 रनों की नाबाद पारी खेली थी। यह मुकाबला 1997 में भारतीय धरती पर खेला गया था। दूसरे स्थान पर इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स (173*) हैं जबकि तीसरे पायदान पर वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर (171) हैं।

यह भी पढ़े: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, शांति और लोकतंत्र के लिए मिला था नोबेल शांति पुरस्कार…

यह भी पढ़ेकल से बिहार में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा, देखिए कौन-कौन रेलगाड़ियों के टाइम में किया गया बदलाव

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading