भारतीय क्रिकेट टीम की ऑस्ट्रेलिया दौरा की हुई घोषणा ।11 अक्टूबर से तीन टी-20, चार टेस्ट और तीन वनडे मैचों कि होगी सीरीज का होगा आगाज।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ इस साल के आखिरी में होने वाली टेस्ट, वनडे व टी20 सीरीज की कार्यक्रम जारी किया है। दौरे की शुरुआत तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से होगी।
11 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज, 3 दिसंबर से चार मैचों की टेस्ट सीरीज और 12 जनवरी से तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। टी20 सिरीज का पहला मैच ब्रिस्बेन में 11 अक्टूबर को होगा, इसके बाद दूसरा T20 14 अक्टूबर और तीसरा T20 17 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी और दौरे का अंत तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के साथ होगा।
दोनों देशों के बीच 26 दिसंबर को मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट भी खेला जाएगा। इसके बाद 3 जनवरी को सिडनी में न्यू ईयर टेस्ट खेला जाएगा।
ऑस्ट्रलिया में क्रिसमस के अगले दिन 26 दिसंबर को होने वाले मैच को बॉक्सिंग डे टेस्ट कहा जाता है। जबकि साल का पहला मैच न्यू ईयर टेस्ट कहलाता है
भारतीय टीम एडिलेड में अपना दूसरा और विदेश में पहला डे-नाइट टेस्ट भी खेलेगी। इससे पहले भारतीय टीम ने अपना पहला डे-नाइट टेस्ट बांग्लादेश के खिलाफ 22 नवंबर 2019 को कोलकाता में खेला था। इस मैच में भारत ने पारी और 46 रन से जीता था।
साथ ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ केविन रॉबर्ट्स ने बयान में यह भी कहा है कि हम जानते हैं कि वर्तमान परिस्थितियां हमारे कंट्रोल में नहीं हैं, हो सकता है जो फाइनल कार्यक्रम आए वो इस से कुछ अलग हो , लेकिन हम चाहते हैं कि इस समर सीजन में जितना ज्यादा हो सके इंटरनेशनल क्रिकेट खेल सकें।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












