DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

भारत सरकार का कनाडा को लेकर बड़ा फैसला, कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं सस्पेंड की, दोनों देशों के बीच तल्खी और बढ़ी

गुरुवार को भारत और कनाडा के बीच हालात और बिगड़ गए हैं। फिलहाल भारत और कनाडा के संबंधों में सुधार होता नहीं दिख रहा है। चार दिनों से हर दिन दोनों देशों के रिश्ते और बिगड़ते जा रहे हैं। दरअसल, खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मुद्दे पर भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।

India temporarily suspends visa services in Canada

अब भारत सरकार ने कड़ा फैसला लेते हुए कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवाएं सस्पेंड कर दी हैं। कनाडा में मौजूद भारत के वीजा एप्लिकेशन सेंटर ने ये घोषणा की है। पहले दोनों देशों के डिप्लोमेट्स को सस्पेंड किया और अब कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है। ये भारत की ओर से अब तक का सबसे बड़ा कदम है।

यह भी पढ़ेनारी शक्ति वंदन विधेयक लोकसभा से पास, सदन में पूरे दिन चर्चा के दौरान बहस-नोक-झोंक भी हुई, जानिए किसने क्या कहा

बता दें कि एक दिन पहले बुधवार को संसद के विशेष सत्र के दौरान ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे थे। उसके बाद से भारत लगातार कनाडा खिलाफ एक्शन में है। भारत ने कनाडा से कहा कि जो आरोप लगाए हैं उसके सबूत पेश करने होंगे।

India temporarily suspends visa services in Canada official notice

वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार ने पिछले 5 साल में कनाडा से खालिस्तानी समर्थक और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के प्रत्यर्पण के लिए 26 बार अपील की, लेकिन ट्रूडो सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया। भारत में जघन्य अपराध में वॉन्टेड 13 आतंकवादी और अपराधी इस वक्त कनाडा में घूम रहे हैं। इसमें संदीप सिंह उर्फ सनी भी है। यह कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी में सुपरिनटैंडैंट के पद पर काम कर रहा है। खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला का राइट हैंड पंजाबी गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके का नाम भी शामिल है, इसकी गुरुवार को हत्या कर दी गई। इस पर 30 से ज्यादा मामले दर्ज थे।

यह भी पढ़ेखालिस्तान मुद्दे पर तनातनी: भारतीयों लोगों और विद्यार्थियों को खूब रास आता है कनाडा, दोनों देशों के खराब संबंधों से व्यापार पर भी असर, जानिए क्या-क्या होता है आयात-निर्यात

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News