
संगीत के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का एक बार फिर डंका बजा है। रविवार को लॉज एजिल्स में 66वां ग्रैमी अवॉर्ड आयोजित किया गया। जिसमें हॉलीवुड गायकों के साथ-साथ इस बार भारतीय सिंगर्स का भी दबदबा रहा। भारतीय गायक शंकर महादेवन और तबला वादक जाकिर हुसैन को ग्रैमी अवॉर्ड मिला है। इनके बैंड ‘शक्ति’ के एलबम ‘दिस मोमेंट’ को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एलबम का खिताब दिया गया है। इस एलबम में 8 गाने हैं।

ग्रैमी अवॉर्ड संगीत के लिए दिए जाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड है। इसका आयोजन लॉस एंजिल्स में क्रिप्टो.कॉम एरीना में किया जा रहा है। इसके साथ ही राकेश चौरसिया को बेस्ट बांसुरी वादक के लिए कुल दो ग्रैमी अवॉर्ड दिए गए हैं। ग्रैमी विजेता रिकी केज ने एक वीडियो साझा करके बैंड को बधाई दी। केज ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, शक्ति ने ग्रैमी जीता!!! इस एल्बम के माध्यम से 4 शानदार भारतीय संगीतकारों ने ग्रैमी पुरस्कार जीते। बस कमाल। भारत हर दिशा में चमक रहा है। शंकर महादेवन, सेल्वगणेश विनायकराम, गणेश राजगोपालन, उस्ताद जाकिर हुसैन। उस्ताद जाकिर हुसैन ने उत्कृष्ट बांसुरी वादक राकेश चौरसिया के साथ दूसरा ग्रैमी जीता।



वहीं शंकर महादेवन ने अपनी पत्नी को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, बधाई लड़कों और भगवान, परिवार, दोस्तों और भारत को धन्यवाद। हमें तुम पर गर्व है भारत। अंतिम लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि, मैं यह पुरस्कार अपनी पत्नी को समर्पित करना चाहता हूं जिनके लिए मेरे संगीत का हर स्वर समर्पित है।

बता दें कि 66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स रविवार (भारत में सोमवार) को लॉस एंजिल्स में आयोजित किया गया जिसमें सिंगर टेलर स्विफ्ट, ओलिविया रोड्रिगो, माइली साइरस और लाना डेल रे इस साल कई ग्रैमी अवॉर्ड्स अपने नाम किए। वहीं ग्रैमी अवार्ड्स 2024 में भारतीय संगीतकारों का भी दबदबा रहा। जबकि सिंगर माइली साइरस ने अपने करियर का पहला ग्रैमी जीता। इस साल के नॉमिनेशन में इस साल एसजेडए का दबदबा रहा, वो 9 नॉमिनेशन के साथ टॉप पर रही। म्यूजिक इंडस्ट्री में शानदार परफॉर्मेंस के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की रिकॉर्डिंग अकादमी द्वारा ग्रैमी पुरस्कार से कलाकारों को सम्मानित किया जाता है। फेमस कॉमेडी एक्टर ट्रेवर नोआ ने लगातार चौथी बार ग्रैमी अवार्ड्स को होस्ट किया।
यह भी पढ़े: घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












