
बिहार की धरती से भारतीय महिला खिलाड़ियों ने हॉकी में अपना जीत का परचम लहराया। भारतीय महिला खिलाड़ियों ने चीन को शिकायत देकर एशिया चैंपियन का खिताब हासिल किया। इसके बाद बिहार से लेकर केंद्र तक पुरस्कारों की बौछार शुरू हो गई। भारत ने फाइनल में चीन को हराकर लगातार दूसरी बार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया। भारत की ओर से दीपिका ने इकलौता गोल दागा। हॉकी टीम की चैंपियन बनने के बाद बिहार सरकार और हॉकी इंडिया ने धनवर्षा कर दी। भारतीय महिला हॉकी टीम बुधवार को बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में चीन को 1-0 से हराकर बिहार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल का एकमात्र और निर्णायक गोल दीपिका ने किया, जिससे भारत ने अपना खिताब बचाने में सफलता पाई। राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फाइनल मुकाबले को देखने उमड़ी भीड़ ने भी खिलाड़ियों में जमकर उत्साह भरा। महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत के अधिकांश मुकाबलों की तरह फाइनल में भी दीपिका ने गोल किया, जो टूर्नामेंट में उनका 11वां गोल था। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी बनीं। दीपिका प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुनी गईं। हालांकि, बेहतर टीम होने के बावजूद भारत पिछले तीन मुकाबलों की तरह फिर पहले हाफ में गोल करने में विफल रहा। उन्हें पेनल्टी कॉर्नर से मौके मिले। भारतीय महिला खिलाड़ियों के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार भी झूम उठी। बिहार सरकार ने भारतीय महिला हॉकी टीम की हर खिलाड़ी को 10 लाख रुपये का पुरस्कार देने का फैसला किया। फाइनल मैच के बाद जारी बयान में कहा गया, ‘टीम की हर खिलाड़ी को टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 10 लाख रुपये मिलेंगे। मुख्य कोच हरेंद्र सिंह को 10 लाख, जबकि शेष सहयोगी स्टाफ को 5-5 लाख रुपये मिलेंगे। बता दें भारत इससे पहले दो बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुका है। 2016 में टीम इंडिया ने चीन को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराया था। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, मुख्यमंत्री ने भारतीय टीम के खेल की सराहना की, विशेषकर चीन के साथ फाइनल मैच के दौरान। यह बिहार में भारतीय महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत है, जहां पहली बार इस तरह का टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसने हर भारतीय के दिल को गर्व से भर दिया है। टीम की सभी खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया और बहुत अनुशासित तरीके से खेला। वहीं 2023 में भारतीय टीम ने खिताबी भिड़ंत में जापान को 4-0 से रौंदकर ट्रॉफी जीती थी। पिछले पांच टूर्नामेंट में भारत यह खिताब तीसरी बार जीता है, दूसरी ओर चीन इतिहास में तीसरी बार फाइनल में पहुंचा था, लेकिन इस बार भी उसे निराशा हाथ लगी है। भारत की यह जीत इसलिए भी यादगार है क्योंकि टूर्नामेंट में बिना कोई मैच हारे खिताब जीता है।साउथ कोरिया के साथ भारत अब इस टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा 3 बार खिताब जीतने वाला देश है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












