DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद वन संरक्षण टास्क फोर्स की बैठक में अवैध आरा मीलों पर रोक और वन्यजीव समस्या के समाधान के निर्देश

जहानाबाद समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में वन संरक्षण टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता वन प्रमंडल पदाधिकारी, गया वन प्रमंडल श्री शशिकांत कुमार (भा.व.से.) ने की, जबकि जिला पदाधिकारी  अलंकृता पाण्डेय के नेतृत्व में संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में वन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वन प्रमंडल पदाधिकारी ने बताया कि जिले में 12 निबंधित आरा मील कार्यरत हैं। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि:

निबंधित मीलों की नियमित जांच की जाए।

अवैध रूप से संचालित आरा मीलों को चिन्हित कर बिहार काष्ठ चिरान (विनियमन) अधिनियम 1990 के तहत तत्काल कार्रवाई की जाए।

अवैध लकड़ी परिवहन पर रोक लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए।

वन अधिनियम 1927 एवं उसके संशोधन 1989 की धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई हो।

नीलगायों और जंगली सूअरों से फसल सुरक्षा

किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए:

वन विभाग की अधिसूचना एवं पंचायती राज विभाग की अधिसूचना के तहत ग्राम पंचायतों के मुखियाओं को वन्यजीव समस्या से निपटने की शक्तियां प्रदान की गई हैं।

जिन पंचायतों से अधिक शिकायतें आ रही हैं, वहां वन विभाग के अधिकारी मुखियाओं के साथ समन्वय स्थापित कर साइट निरीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

नियमों के तहत जंगली सूअर और नीलगायों की संख्या नियंत्रण हेतु आवश्यक प्रावधानों का पालन किया जाएगा।
वन भूमि अतिक्रमण और अवैध खनन पर सख्ती

बैठक में वन भूमि पर अतिक्रमण, आर्द्रभूमियों (Wetlands) को अतिक्रमण मुक्त करने और अवैध खनन जैसी गंभीर समस्याओं पर भी गहन चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि:

वन भूमि के अवैध अतिक्रमण की निगरानी की जाए।

आर्द्रभूमियों को संरक्षित करने और अवैध निर्माण हटाने हेतु नियमित अभियान चलाए जाएं।

वन भूमि पर अवैध खनन की गतिविधियों की सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई की जाए।

बैठक में उप विकास आयुक्त  धनंजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी  राहुल कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी  धनंजय त्रिपाठी, वरीय उप समाहर्ता  शिल्पी आनंद, निदेशक डीआरडीए  रोहित कुमार मिश्रा, जिला कृषि पदाधिकारी  संभावना कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद दीनानाथ प्रसाद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News