
रतनी हमारा संकल्प विकसित भारत रथ यात्रा कार्यक्रम जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड अंतर्गत लखापुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन लाखापुर के प्रांगण में समापन कार्यक्रम का भव्य ढंग से आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया के द्वार किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजेंद्र शर्मा रहे।उन्होंने अपने सम्बोधन में भारत सरकार द्वारा संचालित योजना सुकन्या,किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान भारत,मातृत्व वंदन,किसान सम्मान,प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ अन्य योजनाओं के बारे में बताया। शर्मा ने कहा कि माननीय प्रधान मंत्रीजी जाति,धर्म,वर्ग विभेद सबसे ऊपर उठकर अपने पूरे भारत के परिवारजनों के लिए बहुत सारी योजनाओं को संचालित कर रहें हैं।माननीय प्रधानमंत्री जी का सोच है की जबतक निचले पैदान पर जीवन यापन करने वाले आम लोगों को अगले पैदान पर नही लाया जाएगा भारत विकसित राष्ट्र नही बन सकता। इसीलिए इस रथयात्रा के माध्यम से सभी संबंधित योजनाओं से संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी को आपके द्वार तक लाया गया है। जिससे जानकारी प्राप्त कर आमजन भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठा सकें।अपने सम्बोधन में लोकप्रिय भारत सरकार के कार्यक्रम पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अठारह प्रकार के कुटीर उद्योग से संबंधित प्रशिक्षण की व्यवस्था है।इसके अंतर्गत मोची, दर्जी, धोबी, बढ़ई, कुम्हार, राजमिस्त्री, मूर्तिकार, मालाकार, सुनार आदि को सूचीबद्ध किया गया है।इनके सूचीकरण की अंतिम तिथि 30/12/2023 है।सुचीकरण के बाद पंद्रह दिनों का प्रशिक्षण जिला स्तर पर होगा। ट्रेनिंग के दौरान 500रुपया प्रति दिन मिलेगा।ट्रेनिग लेने के बाद सर्टिफिकेट के साथ 15हजार रुपए टूल्स खरीदने के लिए एवं एक लाख रुपया पांच प्रतिशत पर 18 महीने के लिए मिलेगा ।इसे लौटने पर पुनः दो लाख रुपया पांच प्रतिशत ब्याज पर 30 महीने के लिए मिलेगा।इसमें सूचिकरण के लिए आधार कार्ड,बैंक पासबुक,मोबाइल नंबर जो आधारकार्ड से जुड़ा हुआ है लेकर वशुधा केंद्र में जाकर करालें।इस लोन में किसी प्रकार के गारंटी की जरूरत नहीं होगी।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि,सरकारी पदाधिकारी , कर्मचारी को उनके सहयोग के लिए सराहना किया।कार्यक्रम में प्रखंड नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रखंड विकाश पदाधिकारी ,पंचायत राज पदाधिकारी, केभीके पदाधिकारी,बैंक पदाधिकारी, सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवम कर्मी के अलावा जिला संयोजक सहकारिता मंच सह लखापुर पैक्स अध्यक्ष विश्वजीत जी, मंडल मंत्री दीपू कुमार ,चितरंजन कुमार, शक्ति केंद्र प्रमुख पुरषोत्तम शर्मा के अलावा अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











