सोम, अप्रैल 13, 2026

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी: उत्तराखंड में 3 दिन तक भारी बारिश का रेड अलर्ट, हिमाचल में भी 4 दिनों तक खराब रहेगा मौसम

IMD issued Red alert for heavy rains in Uttarakhand
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

8 जून को केरल से शुरू हुआ मानसून अब उत्तर भारत में सक्रिय होना शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार में भी मानसून सक्रिय हो गया है। लेकिन उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कल से 3 दिनों तक मौसम विभाग और शासन की ओर से मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगर अब हिमाचल और उत्तराखंड जाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। पहले बात करते हैं उत्तराखंड की। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 3 दिनों तक 24 से 26 जून, तक रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों से कहा गया है कि वो सावधानी बरतें। अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। मौसम विभाग का सबसे ज्यादा असर धाम चार धाम यात्रा पर पड़ना शुरू हो गया है। केदारनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में कमी आने लगी है, वहीं 4 हेली सेवाएं भी मानसून सीजन को देखते हुए यहां से वापस चली गई हैं। अब धाम आने वाले यात्रियों की संख्या भी कम होती जा रही है।

इन दिनों पहाड़ों में प्री मानसून की बारिश हो रही है। केदारनाथ धाम में भी रुक-रुक कर बारिश जारी है। कई बार धाम में धुंध छा जा रही है। इस कारण यहां हेली सेवाएं संचालित नहीं हो पा रही हैं। फिलहाल 4 हेली सेवाएं ही केदारनाथ के लिये उड़ान भर रही हैं। मानसून सीजन शुरू होने और लगातार मौसम खराब रहने पर ये हेली सेवाएं भी दो माह के लिए यहां से वापस चली जाएंगी। फिर सितंबर माह में बरसात बंद होने पर केदारघाटी लौटकर केदारनाथ के लिए उड़ान भरेंगी। उत्तराखंड सरकार की ओर से कहा गया है कि 24 से लेकर 26 जून तक प्रदेश भर में मूसलाधार बारिश होगी। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी आशंका है। लोगों को सावधान करते हुए कहा गया है कि संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन और चट्टान गिरने का भी डर है। वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने तीन दिन भारी बारिश व अंधड़ चलने का अलर्ट है। 24 जून के लिए मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। जबकि 25 व 26 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में 27 जून तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। शिमला व अन्य भागों में आज सुबह से मौसम खराब बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने लोगों से इन 3 दिनों के लिए सावधानी बरतने के लिए कहा है। वही उत्तर प्रदेश में भी मानसून की शुरुआत हो चुकी है।

प्रदेश के कई ज‍िलों में बादल छाने से उमस में भी बढ़ोतरी हुई। बार‍िश के बाद शुक्रवार सुबह से ही लखनऊ, कानपुर, अयोध्‍या, प्रयागराज सह‍ित पश्‍च‍िम यूपी के ज‍िलों में काले घने बादल छाए हुए हैं। आज भी प्रदेश के 40 से अध‍िक शहरों में वर्षा का अलर्ट जारी क‍िया गया है। लगातार हुई बार‍िश से ठंडक बढ़ी हैं वहीं बार‍िश थमने के बाद से उमस भी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम व‍िभाग की माने तो अगले 24 घंटे में मानसून यूपी को ह‍िट करेगा।मौसम विभाग के अनुसार 23 जून को मानसून पूर्वी यूपी से उत्तर प्रदेश में एंटर करेगा। वहीं 25 जून को पूरे प्रदेश में मानसून के एक्टिव हो सकता है, इसके कारण 25 और 26 जून को अधिकतर जिलों में बारिश होने की भी संभावना है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News