बुध, फ़रवरी 4, 2026

Women Under-19 T20 World Cup: भारतीय महिला टीम ने अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप जीत कर रचा इतिहास, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया

ICC Women Under-19 Twenty20 World Cup: India women beats South Africa women in finals to defend title.

भारतीय महिला टीम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। अंडर-19 टी20 महिला वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से पटखनी दी और लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी। भारतीय टीम इससे पहले 2023 में इंग्लैंड को शिकस्त देकर पहली बार चैम्पियन बनी थी। भारतीय महिला टीम ने एकतरफा खेल दिखाते हुए फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया और लगातार दूसरी बार आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही।

फाइनल में गोंगडी त्रिशा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए टीम की जीत में अहम रोल निभाया। उन्हें अपने शानदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कुआलालंपुर के बायू मास ओवल में खेले गए खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में महज 82 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम ने 52 गेंद शेष रहते हुए 9 विकेट से जीत हासिल की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज पूरी तरह से फेल रहे। उनके खिलाफ भारतीय गेंदबाज शुरू से हावी रहे। दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम 50 रन के अंदर आउट होकर पवेलियन लौट गई। टीम का सिर्फ एक खिलाफ ही 20 का स्कोर पार कर सका। मीके वान वूर्स्ट ने 18 गेंदों का सामना किया और 3 चौके की मदद से सबसे ज्यादा 23 रन बनाए। टीम के 7 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ तक नहीं छू सके, जिसमें से चार खिलाड़ी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गईं। भारत की त्रिशा गोंगडी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने महिला अंडर-19 टीम को शाबाशी देते हुए कहा, हमारी युवा लड़कियों द्वारा शानदार प्रदर्शन। आपने देश को गर्व करने का मौका दिया है। वहीं भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने लिखा, अविरल, बेजोड़, अजेय भारत ने सिर्फ अंडर-19 वर्ल्ड कप नहीं जीता, उन्होंने अपना दबदबा दिखाया है। ये दमदार अभियान फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक तरफा फाइनल के साथ खत्म हुआ है। टीम में शामिल हर खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ को बधाई।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading