
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
4 दिनों से लगातार चल रही पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड की आईएएस पूजा सिंघल को गिरफ्तार कर लिया है।आईएस पूजा सिंघल झारखंड में खनन सचिव के रूप में तैनात हैं। पूजा सिंघल से ईडी ने 9 घंटे तक पूछताछ की थी। मनरेगा राशि की कथित हेराफेरी से जुड़े धनशोधन मामले एवं अन्य आरोपों की जांच के सिलसिले में वह अपने पति के साथ यहां प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुईं थीं। आखिरकार बुधवार शाम को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आईएएस अधिकारी पूजा को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पिछले दिनों ईडी ने पूजा सिंघल के करीबियों के रांची और बाकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे थे। छापे के दौरान ईडी को 19 करोड़ 31 लाख रुपए से अधिक कैश और कई अहम दस्तावेज मिले थे। तभी से पूजा सिंघल की गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। बता दें कि पूजा सिंघल को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का करीबी माना जाता है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












