अफगानिस्तान के काबुल से 250 भारतीयों को वापस लाएगा भारतीय वायुसेना का सी-17 एयरक्राफ्ट, काबुल रवाना होने के लिए तैयार

अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को लाने आज भारतीय वायुसेना का सी-17 परिवहन एयरक्राफ्ट काबुल के लिए उड़ान भरेगा।
वहीं सूत्रों के अनुसार इस योजना में भारत अमेरिकी सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि भारतीय वायुसेना केपरिवहन एयरक्राफ्ट को काबुल तक पहुंचाया जा सके। सरकार को उम्मीद है कि इस सी-17 में 250 भारतीयों को निकाला जा सकता है। लेकिन, यह इस बात पर निर्भर करता है कि उनमें से कितने लोग हवाईअड्डे तक पहुंचने में सक्षम हैं, क्योंकि काबुल पर तालिबानियों ने कब्जा बना रखा है।
मिली जानकारी के मुताबिक काबुल के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट की उड़ान मुश्किल साबित हो रही है, इसलिए आईएएफ को स्टैंडबाय पर रखा गया है। माना जा रहा है कि फिलहाल अफगानिस्तान में 400 से ज्यादा भारतीय फंसे हुए हैं, जिन्हें वहां से बाहर निकालने की जरूरत है। हालांकि, सटीक आंकड़ा फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय अफगान नागरिकों के वीजा आवेदनों का भी आकलन कर रहा है।
बता दें की इससे पहले वायुसेना के दो सी-17 विमानों ने 15 अगस्त को भारतीय दूतावास के लगभग 120 कर्मचारियों को निकालने के लिए काबुल से उड़ान भरी थी। इसमें आईटीबीपी के जवान भी शामिल थे, जिन्हें कर्मचारियों की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया था।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












