
दिनांक- 29 मई 2021
🌺 आज का राशिफल 🌺
मेष: वाणी पर संयम रखना आपके हित में होगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।
वृष: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। प्रणय संबंध मधुर होंगे। पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। विरोधी परास्त होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
मिथुन: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उदर विकार या मौसम के रोग से प्रभावित हो सकते हैं। संबंधों में मधुरता आएगी।
कर्क: क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक वातावरण प्रदूषित हो सकता है। कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
सिंह: राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कन्या: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में शामिल होने की संभावना है, लेकिन कोविड-19 के नियमों का पालन करें। विरोधी सक्रिय रहेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।
तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। ग्रहण योग होने के कारण व्यर्थ की समस्या से गुजरना पड़ सकता है। संयम से काम लें।
वृश्चिक: दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।
धनु: प्रियजन पीड़ा मिल सकती है। ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। विरोधी या बीमारी तनाव का कारण हो सकती है। संयम से काम लें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मकर: संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में व्यवधान आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा।
कुंभ: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। नए संबंध बनेंगे।
मीन: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















