केंद्र सरकार का फैसला , कोरोना से निपटने के लिए दिल्ली सरकार को मिलेगी हरसंभव मदद..
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से आज बैठक बुलाई गई थी, जहां बैठक में कई फैसले लिए गए है।इस बैठक में केंद्र सरकार ने नई रूप रेखा तय की है जिसमें यह तय किया जाएगा की किस तरह दिल्ली के लोगों को संक्रमण से बचाया जा सके।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगले दो दिनों में दिल्ली में कोरोना जांच दोगुनी और 6 दिन बाद इसे तीन गुना किया जाएगा।
इसके अलावा मोदी सरकार दिल्ली को सरकार को 500 रेलवे कोच देगी ताकि यहां बिस्तरों की कमी ना हो।
गृह मंत्री ने कहा कि दिल्ली के कंटेनमेंट जोन में सभी की जांच की जा सके, इसके लिए हर घर का सर्वे किया जाएगा।
हर किसी को फोन पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया जाएगा।
केंद्र टेलीफोन के जरिए मार्गदर्शन संबंधी उचित सूचना, दिल्ली में छोटे अस्पतालों के लिए दिशा-निर्देशों के लिए एम्स की समिति गठित करेगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












