रवि, अप्रैल 5, 2026

मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का खिताब जीत विजेता बनीं भारत की रेचल गुप्ता

History created! India’s Rachel Gupta wins Miss Grand International 2024 title in Thailand
History created! India’s Rachel Gupta wins Miss Grand International 2024 title in Thailand
History created! India’s Rachel Gupta wins Miss Grand International 2024 title in Thailand

भारत की 20 वर्षीय रेचल गुप्ता ने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 (Miss Grand International 2024) का खिताब जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है। रिचेल यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय हैं।

बैंकॉक, थाईलैंड के ब्रावो बीकेके मॉल के एमजीआई हॉल में आयोजित फिनाले में रेचल ने 69 प्रतिभागियों के बीच भारत का नाम ऊंचा किया है।

बता देने कि भारत की रेचल गुप्ता मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 में भाग लेने वाले 69 प्रतियोगियों में से एक थीं। रेचल ने ताज जीतने के लिए ग्रैंड फिनाले में फिलीपींस की सबसे पसंदीदा, CJ Opiaza को पछाड़ दिया। पिछले साल की विजेता पेरू की Luciana Fuster ने रेचल गुप्ता को मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 विजेता का ताज पहनाया, जबकि फिलिपिनो मॉडल क्रिस्टीन Juliane Opiaza को फर्स्ट रनर-अप घोषित किया गया।

कौन हैं रिचेल गुप्ता:

जालंधर में जन्मीं रेचल गुप्ता ने कम उम्र में ही यह उपलब्धि हासिल की, जो सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है। रेचल गुप्ता के इस खिताबी जीत के साथ ही भारत ने ब्यूटी पेजेंट्स की दुनिया में अपनी एक नई पहचान बनाई है।
सोशल मीडिया पर रेचल की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जहां फैंस उनकी जीत पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। रेचल की यह जीत इस प्रतियोगिता में भारत की पहली जीत है।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News