सोम, अप्रैल 13, 2026

हिमाचल प्रदेश में प्रकृति तबाही: कुल्लू के मणिकरण में बादल फटने की घटना , किन्नौर में भी भूस्खलन होने से एनएच 5 बंद

Himachal Sees Cloudburst, Flash Floods Hits Manikaran Valley of Kullu District
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

हिमाचल प्रदेश में मानसून के शुरुआती दौर में ही तेज बारिश ने तबाही मचा दी है। आज कुल्लू जिले के मणिकर्ण में बादल फटने से आए पानी के तेज बहाव से चोज में एक होमस्टे, कैंपिंग साइट और एक पैदल पुल बह गया। इस हादसे में चार लोग भी बह गए हैं। बहने वाले सभी लोग कामगार बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मणिकर्ण और कसोल के बीच आज सुबह करीब 5 बजे बादल फटने के घटना हुई है। इसके अलावा जिला कुल्लू के अंतर्गत मणिकर्ण घाटी की पार्वती नदी के सहायक नाले चोज गांव में बुधवार सुबह पानी एकाएक बढ़ गया। इस वजह से पार्वती नदी के किनारे स्थित एक कैंपिंग साइट पूरी तरह से तबाह हो गई है। केपिंग साइट से कुछ लोगों के लापता होने की सूचना है।

कुल्लू के अंतर्गत मणिकर्ण घाटी में बादल फटन से आई बाढ़ में मलाणा गांव के पास मलाणा पावर प्रोजेक्ट की एडिट 1 (टनल) के समीप नाला में एक स्थानीय महिला का कुल्लू के पानी में बहने की सूचना है। इसके अतिरिक्त 10 से 12 घोड़े व लोगों की गाड़ियों के बहने की जानकारी मिली है। वहीं कई जगहों पर सड़क के बंद होने से पर्यटक व आम लोग फंसे हुए है।
वहीं, किन्नौर जिले में भूस्खलन होने की वजह से एनएच-5 बंद हो गया है। फिलहाल हाईवे को खोलने के लिए टीम लगी हुई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News