
अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के बाद अब आज हिमाचल पथ परिवहन निगम इस टनल में इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल करने जा रहा है। आज अटल टनल में मनाली और केलांग के बीच इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल किया जायेगा। 25 सीटर इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल कामयाब होने के बाद निगम बस सेवा शुरू करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजेगी। एक बार में चार्ज करने पर इलेक्ट्रिक बस करीब 250 किमी तक चलती है। लाहौल घाटी में इन दिनों तापमान हिमाचल के अन्य जिलों की तुलना में बेहद नीचे चल रहा है। ऐसे में इलेक्ट्रिक बस की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 250 किमी से कम दौड़ सकती है साथ ही इस से किसी भी तरह की प्रदूषण भी नहीं होने का खतरा होगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












