हिमाचल प्रदेश में अब घर घर की जाएगी कोरोना की जाँच

हिमाचल प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए हिमाचल सरकार ने इस पर काबू पाने के लिए हिम् सुरक्षा अभियान के तहत लोगों के घर-घर जाकर टेस्ट करने का फैसला लिया है। इस सुरक्षा अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने 8000 टीमें गठित की हैं, जिसमें हर टीम में 2-2 सदस्य रहेंगे। यह अभियान 25 नवंबर से 27 दिसंबर 2020 तक चलेगा। इसकी सुरुआत 24 नवंबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रिज मैदान से करेंगे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












