भाजपा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये 62 उम्मीदवारों की सूची जारी की

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
अगले महीने 12 नवंबर को होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार रात को कांग्रेस ने अपने 46 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। कांग्रेस के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी आज सुबह अपने 62 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। राजधानी दिल्ली में मंगलवार रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश में उम्मीदवारों के नामों की मुहर लगी। सीएम जयराम ठाकुर सिराज विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस यहां से पहले ही चेतराम ठाकुर को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। जिसके बाद अब बीजेपी ने भी सीएम जयराम ठाकुर के नाम का औपचारिक एलान किया। बीजेपी ने 62 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट में पांच महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। सीएम जयराम ठाकुर के अलावा बीजेपी ने अनिल शर्मा को मंडी से टिकट दिया है, वहीं कांगड़ा से पवन काजल को उम्मीदवार बनाया गया है । हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होंगे। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा है। बता दें कि हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी को खत्म हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। इनमें 20 सीटें आरक्षित हैं। 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 3 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व हैं। 2017 में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। चुनाव में भाजपा 44, तो कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत मिली थी। एक सीट पर सीपीआई एम और दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












