हिमाचल प्रदेश के भाजपा विधायक नरिंदर बरागटा का कोरोना से निधन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्य सचेतक और भाजपा विधायक नरिंदर ब्रगटा की आज सुबह चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में कोरोना से मृत्यु हो गई। इसकी जानकारी उनके बेटे चेतन ब्रगटा ने ट्वीट कर दिया।
68 वर्षीय नरिंदर ब्रगटा तीन बार के विधायक राज्य विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक रह चुके हैं।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शुक्रवार शाम को पीजीआई चंडीगढ़ जाकर उनका हालचाल लिया था।
ठाकुर ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि के ब्रगटा के निधन हिमाचल प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












