
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
नई दिल्ली, 20 मई। हिमाचल मिशन को लेकर राजनीतिक चर्चाएं अपने चरम पर है आम आदमी पार्टी और भाजपा सरकारी स्कूलों को लेकर एक-दूसरे को घेरने में लगी हुई है। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने एक बयान में कहा कि जयराम सरकार की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री पूरी तरह से बौखला गए हैं। प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोबिंद ठाकुर की शिक्षा व्यवस्था की सच्चाई पूरी तरह से सबके सामने आ गई है।
देखकर खुशी हुई कि हिमाचल में शिक्षा पर चर्चा तो शुरू हुई।@govind4betterHP जी, आप मुझे हिमाचल में आपकी BJP सरकार के स्कूल दिखाइए और मैं आपको दिल्ली में अपनी सरकार के स्कूल दिखाता हूं, फिर खुली बहस करेंगे।
— Manish Sisodia (@msisodia) May 19, 2022
जनता खुद तय कर लेगी कि किस राज्य में शिक्षा पर अच्छा काम हुआ है। https://t.co/eAjG0Scu5o
हिमाचल में सिर्फ छुट्टियां मनाने आ रहे हैं सिसोदिया- भाजपा
मनीष सिसोदिया ने गोबिंद ठाकुर अनाप-शनाप बयान जारी कर सच्चाई पर पर्दा डालने की कोशिश करने का आरोप लगाया साथ ही एक ट्वीट के जरिये उन्हें शिक्षा पर खुली बहस की चुनौती दी है। सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि देखकर खुशी हुई कि हिमाचल में शिक्षा पर चर्चा तो शुरू हुई. आप मुझे हिमाचल के बीजेपी सरकार के स्कूल दिखाएं, मैं आपको दिल्ली में अपनी सरकार के स्कूल दिखाता हूं, फिर हम खुले मंच पर खुली बहस करेंगे, जनता खुद तय करेगी कि किस राज्य में शिक्षा बेहतर काम हुआ है।
मनीष सिसोदिया के इस खुली चुनौती के बाद अब भाजपा प्रदेश महासचिव और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया और ‘आप’ के नेता अपने बयानों के जरिए जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सच्चाई ये है कि दिल्ली में कुल 1030 स्कूल हैं और इनमें 745 स्कूलों में प्रिंसिपल और 416 स्कूलों में वाइस प्रिंसिपल तक नहीं हैं। उन्होंने मनीष सिसोदिया को कहा कि वे हिमाचल में गर्मी की छुट्टियां मनाने सस रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि देश मे शिक्षा मानकों के मामले में हिमाचल देश में दूसरे नम्बर पर है और दिल्ली 11वें नम्बर पर।
त्रिलोक जमवाल ने कहा कि 2015 से 2021 तक दिल्ली में 16 स्कूल बंद कर दिए गए हैं और शिक्षा प्रणाली में 16834 पद खाली हैं। नौवीं कक्षा में हर साल एक लाख से ज्यादा छात्र फेल होते हैं, सिसोदिया हिमाचल में किस तरह का शिक्षा मॉडल लाना चाहते हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












