हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू, 7,881 मतदाता केंद्रों पर शाम 5:00 बजे तक डाले जाएंगे वोट

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो चुके हैं।प्रदेश भर में 7,881 मतदान केंद्रों में आज शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस बार मतदाता सूची में कुल 55 लाख 74 हजार 793 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। इनमें 28 लाख 46 हजार 201 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 27 लाख 28 हजार 555 महिलाएं हैं। 37 मतदाता थर्ड जेंडर में आते हैं। 18 से 19 साल के कुल 1.86 लाख वोटर्स हैं। इनमें 1.01 लाख पुरुष और 85 हजार 463 महिलाएं हैं। छह वोटर्स थर्ड जेंडर की श्रेणी में आते हैं। 1,181 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 100 साल से अधिक है। इनमें 414 पुरुष और 767 महिलाएं हैं। वहीं, 1.22 लाख वोटर्स ऐसे हैं, जिनकी उम्र 80 से 99 साल के बीच है। इनमें 52,928 पुरुष और 67,966 महिलाएं हैं।
इस दौरान राज्य में सभी चुनावी पार्टियों ने चुनाव जीतने के लिए कई नए वादे किए हैं।
आइए जानते हैं कि किस पार्टी ने क्या वादे किए हैं।
कांग्रेस का प्रतिज्ञा पत्र में एक लाख नौकरियों का वादा
कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को पार्टी की ओर से हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी ने इसे प्रतिज्ञा पत्र का नाम दिया है। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष धनीराम शाण्डिल ने प्रतिज्ञा पत्र जारी करते हुए 10 गारंटी देने का दावा किया। प्रतिज्ञा पत्र के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं-
BJP के संकल्प पत्र 2022 के प्रमुख बिंदु
समान नागरिक संहिता लागू करेंगे।
वक्फ बोर्ड की अवैध संपत्तियों की जांच होगी।
आठ लाख नई नौकरियों का सृजन किया जायेगा।
बेटियों के विवाह के लिए दी जाने वाली राशि (मुख्यमंत्री शगुन योजना) 31 हजार से बढ़ाकर 51 हजार करेंगे।
स्कूली छात्रों को साइकिल-स्कूटी देने का वादा।
हर जिले में दो गर्ल्स हॉस्टल।
महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण।
साल में तीन मुफ्त सिलेंडर देंगे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ राज्य सरकार की ओर से 3000 रूपये प्रति वर्ष की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।
पांच नए मेडिकल कॉलेज।
हर विधानसभा में मोबाइल क्लीनिक वैन।
इसके अलावा राज्य कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने के विभिन्न उपाय और किसानों की स्थिति बेहतर करने के लिए भी संकल्प पत्र में कई वायदे किए गए हैं।
आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश में किए गए प्रमुख वादे
अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भी हिमाचल प्रदेश चुनाव को जीतने के लिए कई महत्त्वपूर्ण वायदे किये हैं। मुफ्त बिजली-पानी और शिक्षा-स्वास्थ्य के दिल्ली मॉडल की तर्ज पर पार्टी ने इस राज्य के मतदाताओं को भी लुभाने की कोशिश की है। पार्टी के प्रमुख वायदे इस प्रकार हैं
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












