
गुजरात प्रकरण के ठीक बाद अब भाजपा आलाकमान ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मंगलवार को नई दिल्ली तलब किया है। जयराम ठाकुर को शिमला पहुंचते ही फिर से बुलाने के इस घटनाक्रम ने प्रदेश के राजनेताओं को चौंका दिया है।
बता दें की मुख्यमंत्री इससे पहले बुधवार को नई दिल्ली गए थे। उनकी बुधवार देर रात को भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से बात हुई थी।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मंगलवार दोपहर या इसके बाद नड्डा से मिलेंगे। वह उनसे उपचुनाव की तैयारियों पर भी बातचीत करेंगे, क्योंकि जल्द हीं भारतीय निर्वाचन आयोग से भी जल्दी चुनाव करवाने के संकेत मिल रहे हैं। सरकार और संगठन के कामकाज तथा अन्य विषयों पर भी चर्चा करेंगे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












