DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

आचार संहिता में गिरी गाज, हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी को किया गया सस्पेंड

Haridwar chief education officer suspended For Violating Model Code of conduct

आखिरकार उत्तराखंड हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी पर गाज गिर ही गई। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने शनिवार को तारीखों का एलान किया था। उसी के साथ इन राज्यों में आचार संहिता भी लागू कर दी गई थी। लेकिन रविवार को छुट्टी के दिन हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी विद्या शंकर चतुर्वेदी अपना ऑफिस खोलकर बैक डेट से शिक्षकों की नियुक्ति पत्र तैयार कर रहे थे। मुख्य शिक्षा अधिकारी के इस कार्य को हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडे ने अनुशासनहीनता माना था। रविवार को ही डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी चतुर्वेदी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अपनी संस्तुति शासन को भेज दी थी। सोमवार शाम उत्तराखंड के शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी विद्याशंकर चतुर्वेदी को सस्पेंड कर दिया है। ‌

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News