शनि, अप्रैल 4, 2026

गुरुग्राम में गिरी पुरानी इमारत, मलबे में दबे चार मजदूर, एक की मौत

Gurugram: 1 dead as building collapses in Udyog Vihar Phase-I
Gurugram: 1 dead as building collapses in Udyog Vihar Phase-I
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

हरियाणा के गुरुग्राम में एक पुरानी इमारत गिरने की घटना सामने आई है। इस हादसे में चार मजदूर दब गए, जिनमें दो मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, एक अन्य मजदूर की मौत हो गई है, जिसका शव मलबे से निकाला गया है। एक मजदूर अभी भी अंदर फंसा हुआ है और उसे बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह मजदूर इमारत को गिराने का काम कर रहे थे। इसी दौरान सुबह 7.30 बजे यह हादसा हुआ। घटना गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज वन की है, यहां प्लॉट संख्या 257 की इमारत गिरी है। मौके पर पहुंचे राहत और बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News