गुजरात विधानसभा चुनाव की निर्वाचन आयोग ने बजा दी डुगडुगी, दो चरणों में होंगे मतदान

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनुप चंद्र पांडेय आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस मौके पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव 2 फेज में होगा। 182 सीटों के लिए वोटिंग 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होगी। नतीजे 8 दिसंबर को यानी हिमाचल विधानसभा चुनाव के साथ ही आएंगे।चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने गुजरात में मोरबी पुल हादसे पर दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि गुजरात में इस बार 4.6 लाख लोग पहली बार वोट करेंगे। बता दें कि 18 फरवरी 2023 को गुजरात विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। गुजरात में इस बार 4.9 करोड़ वोटर हैं, 4.6 लाख नए वोटर हैं। गुजरात में इस बार 51782 पोलिंग स्टेशन होंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, 142 मॉडल पोलिंग स्टेशन. 1274 पोलिंग स्टेशन ऐसे होंगे, जिनमें सिर्फ महिलाओं की तैनाती की जाएगी।

बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की सीधे ही प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है। बता दें कि पिछले 27 सालों से भारतीय जनता पार्टी गुजरात की सत्ता पर काबिज है। गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं। 2017 में यहां दो चरणों में मतदान हुआ था। तब बीजेपी ने इनमें से 99 पर जीत हासिल की थी। तब कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी टक्कर देते हुए 77 सीटें जीती थीं। अन्य के खाते में 6 सीटें गई थीं। बीजेपी को इस चुनाव में 50% और कांग्रेस को 42% वोट हासिल किया था। गुजरात विधानसभा चुनाव में पहली बार किस्मत आजमा रही आम आदमी पार्टी कल अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे का एलान करेगी। अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को गुजरात के दौरे पर होंगे। वे यहां पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे का एलान करेंगे। 3 नवंबर की शाम तक गुजरात के लोगों से पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे के लिए सुझाव और नाम मांगे गए थे। कल केजरीवाल नाम का औपचारिक एलान करेंगे। 1995 से गुजरात में भारतीय जनता पार्टी सत्ता पर काबिज है।पिछली बार से इस बार का चुनाव बिलकुल अलग है। इसकी सबसे बड़ी वजह है, गुजरात में 2017 में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था, लेकिन आम आदमी पार्टी भी इस बार लड़ाई में शामिल है। वहीं पाटीदार आंदोलन की आग भी इस बार शांत है। आंदोलन के सबसे बड़े चेहरे हार्दिक पटेल भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।
Author: Abhishek Kumar
Let us live and strive for freedom! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Threads (Opens in new window) Threads













