गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की जारी की सूची

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अपने स्टार 40 प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। मंगलवार को जारी की गई सूची में पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। पार्टी ने इन प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंप दी है। स्टार प्रचारकों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, सीएम अशोक गहलोत-भूपेश बघेल, सचिन पायलट, जिग्नेश मेवाणी, कन्हैया कुमार आदि शामिल हैं।

इससे पहले भाजपा ने भी गुजरात चुनाव के लिए अपने प्रचारकों की सूची जारी कर दी थी। बीजेपी की स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, शिवराज सिंह, निरहुआ, रवि किशन, मनोज तिवारी, हेमा मालिनी, परेश रावल, विजय रुपाणी, नितिन पटेल के नाम शामिल हैं। इसके अलावा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को भी शामिल किया गया है। बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले राउंड का मतदान 1 दिसंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। इसके बाद 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे आएंगे। इसी दिन हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों का भी एलान होना है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












