सोम, अप्रैल 13, 2026

Gujarat: Controversial MLA quit from BJP

गुजरात चुनाव से पहले 6 बार के विधायक मधु श्रीवास्तव ने छोड़ी पार्टी, भाजपा से इस बार नहीं मिला था टिकट

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसी बीच गुजरात के वाघोड़िया से छह बार विधायक रहे मधु श्रीवास्तव ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल में 6 बार के विधायक रह चुके मधु श्रीवास्तव तो इस बार विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिली है जिससे वह नाराज चल रहे थे।

मधु श्रीवास्तव का टिकट काटते हुए इस बार भाजपा ने अश्विन पटेल को मैदान में उतारा है। वहीं टिकट कटने के बाद श्रीवास्तव ने कहा था कि अगर उनके समर्थक चाहेंगे तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

इससे पहले भी कई नेताओं ने दिया इस्तीफा

बता दें कि इससे पहले भी गुजरात भाजपा के कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। 11 नवंबर को भाजपा के दो बार के विधायक केसरी सिंह सोलंकी ने टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ दी। सोलंकी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

सोलंकी गुजरात के खेड़ा जिले की मातर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। अगले माह हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने टिकट नहीं दिया है, इस कारण उन्होंने नाराज होकर पार्टी छोड़ दी। गुजरात आप के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने ट्विटर कर कहा कि केसरीसिंह सोलंकी आप में शामिल हो गए है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News