
केंद्र सरकार ने अश्लील कंटेंट दिखाने वालों ऑनलाइन साइट पर कड़ा एक्शन लिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ऑनलाइन अश्लील कंटेंट परोसने वाले ओटोटी ऐप, वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल को बैन कर दिया गया है। ये ऐप, ओटोटी प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एंटरटेनमेंट के नाम पर अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो पेश कर रहे थे। सरकार के मुताबिक, इनके कंटेंट में अश्लीलता थी। कई जगह महिलाओं को अपमानजनक तरीके से दिखाया जाता था। स्टूडेंट और टीचर के रिश्तों के अलावा पारिवारिक रिश्तों को भी गलत तरीके से पेश किया जाता था। इसके अलावा, इन ओटीटी प्लेटफार्मों ने दर्शकों को अपनी वेबसाइटों और ऐप्स पर आकर्षित करने के लिए ट्रेलर, खास सीन और लिंक शेयर करने के लिए सोशल मीडिया का भारी उपयोग किया। उनके सोशल मीडिया अकाउंट के संयुक्त फॉलोअर्स की कुल संख्या 3.2 मिलियन से ज्यादा है। बता दें कि जिन ऐप पर बैन लगाया गया है, उसमें 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म, 19 वेबसाइट, 10 ऐप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल शामिल है। ये ऐप, OTT प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एंटरटेनमेंट के नाम पर अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो पेश कर रहे थे। इससे पहले इन OTT ऐप्स को कई बार चेतावनी दी गई थी, इसके बावजूद इनके कंटेंट में किसी तरह का सुधार नहीं पाया गया। 12 मार्च को केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय की बैठक में यह फैसला ले लिया गया था। हालांकि इन ऐप्स की लिस्ट आज जारी की गई हैं। केंद्र सरकार ने 12 फेसबुक अकाउंट, 17 इंस्टाग्राम अकाउंट, 16 X अकाउंट और 12 यूट्यूब अकाउंट को भी बैन किया है, जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












