गुरु, फ़रवरी 5, 2026

धनबाद में उड़ान के दौरान ग्लाइडर अनियंत्रित होकर घर से टकराया, पायलट और पैसेंजर गंभीर रूप से घायल

Glider during flight in Dhanbad collided with a house while being uncontrollable, pilot and passenger severely injured
Glider during flight in Dhanbad collided with a house while being uncontrollable, pilot and passenger severely injured
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

झारखंड के दूसरे सबसे बड़े शहर धनबाद में एक जॉयराइड ग्लाइडर उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही तकनीकी खराबी आने के कारण अनियंत्रित होकर बिरसा मुंडा पार्क के पास एक घर पर जा गिरा। ग्लाइडर के एक इमारत से टकरा जाने से विमान में सवार पायलट और यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद तेज विस्फोट होने से आसपास लोगों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही आसपास लोग मौजूद नहीं थे नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें कि गुरुवार शाम को हवाई अड्डा से ग्लाइडर के उड़ान भरते ही उसमें कुछ तकनीकी दिक्कत आई और लगभग 500 मीटर की दूरी पर ग्लाइडर क्रेश हो गया। ग्लाइडर नीलेश कुमार नामक शख्स के घर पर जा गिरी जिससे ग्लाइडर चकनाचूर हो गया। ग्लाइडर के क्रैश होने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने ग्लाइडर मे फंसे लोगों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा। बता दें कि पिछले कुछ समय से ग्लाइडर के द्वारा धनबाद शहर का हवाई भ्रमण कराया जा रहा है। धनबाद शहर के लोग हवाई सफर का आनंद ले सकें और अपने शहर का नजारा आसमान से देख सकें, इस उद्देश्य से ग्लाइडर सेवा शुरू की गई है। लेकिन गुरुवार शाम को गए इस हादसे के बाद लोगों में दहशत फैल गई। तकनीकी खराबी के कारण धनबाद शहर के आसमान में हवाई उड़ान भर रहा ग्लाइडर अचानक अनियंत्रित होकर बरवाअड्डा हवाई अड्डे से करीब 1 किलोमीटर दूर जाकर क्रैश हो गया।

गनीमत ये रही कि जिस दौरान घर की छत पर यह ग्लाइडर गिरा उस समय पूरा परिवार घर के बाहर मौजूद था और बच्चे बाहर खेल रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि निजी जॉयराइडर ग्लाइडर धनबाद शहर में लोगों को हवाई भ्रमण कराता था। ग्लाइडर एक यात्री को हवाई भ्रमण कराने के लिए उड़ना भरा था। इस दौरान हादसा हो गया। बता दें कि एक ग्लाइडर विमान में केवल दो व्यक्ति ही बैठ सकते हैं, जिसमे एक पायलट होता है और एक यात्री। बता दें कि ग्लाइडर में 80 एचपी का सिंगल इंजन लगा है। 1200 किमी तक की उड़ान भर सकता है। 14 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है। इसमें पायलट के साथ एक पैसेंजर के बैठने की जगह होती है। इसे उड़ाने के लिए एक्सपर्ट्स भी मौजूद रहते हैं। पुलिस ने बताया कि बिरसा मुंडा पार्क के पास निजी जॉयराइड ग्लाइडर एक इमारत से टकरा गया। जिससे पायलट और उसमें सवार यात्री घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। घायल यात्री की पहचान पटना निवासी कुश सिंह (14) के रूप में हुई है जो अपने मामा पवन सिंह के घर धनबाद आया था। कुश सिंह एक निजी एजेंसी द्वारा चलाए जा रहे जॉयराइड ग्लाइडर में सवार हुआ था।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading