गाजियाबाद के हिंडन नहर में रेलिंग तोड़ नदी में गिरी कार, तीन दोस्तों की एक साथ मौत

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ है।
जहाँ रात करीब 1:30 बजे एक तेज रफ्तार स्कोडा कार रेलिंग तोड़कर हिंडन नहर में जा गिरी। इस कार में तीन दोस्त सवार थे और हादसे में तीनों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कार सवार युवक खोड़ा क्षेत्र से अपने दोस्त की बहन की शादी में इंदिरापुरम के एक फार्म हाउस में आए थे और रात को वह शादी से घर वापस लौट रहे थे। तभी अचानक यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने तत्काल क्रेन और जेसीबी की मदद से गाड़ी को बाहर निकल कर तीनों के शव कब्जे में लिए।
तीनों दोस्तों की पहचान सोनू पुत्र शंकर निवासी दीपक विहार खोड़ा कॉलोनी, देव गुप्ता पुत्र प्रदीप गुप्ता निवासी दीपक विहार और ललित पुत्र नरेश निवासी अलीगढ़ के रूप में हुई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












