मंगल, फ़रवरी 24, 2026

Gaya News: बैचमेंट महिला दरोगा स्वीटी कुमारी से परेशान होकर दरोगा अनुज कश्यप ने की खुदकुशी, पिता ने बताई पूरी बातें

SI Anuj Suicide Case New Twist

गया जी : बिहार के गया जी में एसपी मीडिया सेल में दरोगा के पद पर तैनात अनुज कश्यप खुदकुशी मामले में चौकाने वाली बात सामने आई है. साथी महिला दरोगा से परेशान होकर दरोगा अनुज कश्यप ने खुदकुशी की है.

दरोगा अनुज कश्यप के पिता भावनाथ मिश्रा ने बताया कि मेरे बेटे को बैचमेंट महिला दरोगा स्वीटी कुमारी लगातार परेशान कर रही थी और लगातार अपनी पत्नी को तलाक देने और शादी करने का प्रेशर बना रही थी. महिला दरोगा कहती थी कि तुम अपनी पत्नी को छोड़ दो और मुझसे शादी कर लो उसी के दबाव में मेरे बेटे अनुज कश्यप ने खुदकुशी कर जान दी है. दरोगा अनुज कश्यप के पिता ने महिला दरोगा पर बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है.

दरोगा अनुज कश्यप के पिता का दावा है कि बेलागंज थाना में तैनात महिला दरोगा स्वीटी कुमारी लगातार अनुज कश्यप पर दबाव बना रही थी और शादी करने के लिए जबरदस्ती कर रही थी जबकि अनुज कश्यप शादीशुदा था और उसकी पत्नी चार महीने की प्रेग्नेंट भी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की तकनीकी टीम से यह जानकारी मिली है कि दरोगा अनुज कश्यप की मौत से पहले आखिरी बार इस महिला दरोगा से फोन पर बात हुई थी, अभी आज जांच का विषय है कि उन दोनों के बीच रात में क्या बातचीत हुई थी. फिलहाल रामपुर थाना की पुलिस बेलागंज में तैनात महिला दरोगा स्वीटी कुमारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और हर बिंदु पर जांच की जा रही है.

मृतक दरोगा अनुज कश्यप के पिता बेटे की याद में डूबे हुए रहे. वह कहते हैं कि जब अनुज 1 साल का था तभी उसकी मां गुजर गई थी मैंने उसे मां-बाप दोनों बनाकर पाल कोई कमी नहीं रखी. उसकी हर पसंद को हमने पूरी की. बहुत सीधा-साधा और प्यारा बच्चा था. अनुज कश्यप को ना पत्नी से परेशानी थी, ना ससुराल से कोई टेंशन था, लेकिन अब सब कुछ खत्म हो गया.

– मनीष कुमार

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

Abhishek Kumar
Author: Abhishek Kumar

Let us live and strive for freedom! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading