सोम, मार्च 30, 2026

Gaya News: गयाजी के कांग्रेस कार्यालय में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का कार्यकर्ताओं ने मनाया पुण्यतिथि

Congress Workers celebrated the death anniversary of the first PM Pandit Jawaharlal Nehru in Gayaji

Gaya: बिहार के गयाजी शहर के राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष शहाबुद्दीन रहमानी ने किया। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू को पंडित की उपाधि उनके विद्वता से मिली थी।

इस पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित कांग्रेस के सभी पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं और प्रकोष्ठों के कांग्रेस जनों ने नेहरू के कृत्यों पर प्रकाश डाला और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। इस पुण्यतिथि समारोह में कार्यालय प्रभारी कमलेश चंद्रवंशी, अधिवक्ता अब्दुल रकिब, शंभू शरण सिंह, केशर यादव, राजीव कुमार उर्फ लबी सिंह, धर्मेंद्र कुमार निराला, अशोक प्रसाद भारती, मो रिजवान आलम, रंजीत कश्यप, कुमार ओंकार शक्ति, नंदु चंन्द्रवंशी, राहुल रंजन, डॉ पिंकी कुमारी, लालसा देवी, संजय कुमार, रणजीत कुमार सिंह, राजकपूर गुप्ता, शिवनाथ पासवान, दीपक कुमार, डॉ गगन कुमार मिश्रा, शांति देवी, शिवकुमार चौरसिया, अर्जुन गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

Abhishek Kumar
Author: Abhishek Kumar

Let us live and strive for freedom! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading