गया जी (मनीष कुमार): बिहार के गया जी से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें ट्रक की चपेट में आने से एक जमादार की मौत हो गई है। मौत के बाद जमकर लोगों ने बवाल काटा है और ट्रक को आग के हवाले कर दिया।
दरअसल, गया नगर निगम के एक वार्ड जमादार की मौत एक ट्रक की चपेट में आने से हो गई है। मौत से आक्रोशित लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया है। घटनास्थल के पास लोगों की जमा भीड़ की वजह से माड़नपुर बाईपास के पास सड़क जाम हो गया है। नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन के संज्ञान में मामला आने के बाद अपने अपने स्तर से कार्यवाही शुरू कर दी है।
g


एक महीना पहले ही वार्ड 46 में ही लगाई गई थी ड्यूटी
मृतक वार्ड जमादार का नाम प्रकाश दास बताया गया है। जो कि वार्ड नंबर 46 में पदस्थापित थे। मृतक प्रकाश दास पिता नंदलाल दास, मोहल्ला- माडनपुर, डाक स्थान के पास निवासी थे। जिनका एक महीना पहले ही इस वार्ड में स्थानांतरण हुआ था।
स्वच्छता पदाधिकारी ने की जताया दुःख
गया नगर निगम के स्वच्छता पदाधिकारी मानव कुमार उर्फ मोनू ने घटना पर गहरा दुःख जताते हुए कहा कि उन्हें भी इस दुःखद घटना की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि वार्ड सुपरवाइजर प्रकाश अपनी स्कूटी से जा रहे थे। इस बीच एक ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
भीड़ ने ट्रक में लगाई आग, सड़क जाम
स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद जिस ट्रक की चपेट में आने से वार्ड जमादार प्रकाश रविदास की मौत हुई है, उस ट्रक को लोगों ने पूर्व महापौर के घर के कुछ दूर आगे रोक लिया। चालक भागने में सफल रहा। आक्रोशित भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी। फायर बिग्रेड को इस घटना की जानकारी दी गई है।
वार्ड संख्या 46 के पार्षद व उनके प्रतिनिधि साकेत कुमार उर्फ भगत ने कहा कि घटना दुःखद है। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड के जमादार प्रकाश के निधन की खबर उन्हें क्षेत्र की जनता ने दी है। उन्होंने नगर आयुक्त से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने तथा दोषी ट्रक चालक के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: Abhishek Kumar
Let us live and strive for freedom! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Threads (Opens in new window) Threads













