DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

गौतम अदाणी ग्रुप अब हुरुन इंडिया रईसों की सूची में अव्वल पर, संपत्ति में 95% का हुआ इज़ाफ़ा; शाहरुख खान भी रईसों की सूची में हुए शामिल

Gautam Adani Group now tops Hurun India rich list, wealth increased by 95%; Shahrukh Khan also joins the elite club
Gautam Adani Group now tops Hurun India rich list, wealth increased by 95%; Shahrukh Khan also joins the elite club

2023 में हुए लाख परेशानियों के बाद अब एक बार फिर से अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी और उनके परिवार को हुरुन की 2024 इंडिया के रईसों की सूची में अव्वल पायदान पर पहुंच गया है। उनकी 95 फ़ीसदी की बढ़ोतरी के साथ उनकी संपत्ति 11.61 लाख करोड़ रुपये का पार पहुंच गई है। हुरुन की ओर से जारी इंडिया के रईसों की सूची के मुताबिक, देशभर में अरबपतियों की तादाद में कई गुणा वृद्धि हुई है। अब 334 भारतीय अरबपति हैं, जो 13 साल पहले सूची की शुरुआत के वक्त की अरबपतियों की संख्या से छह गुणा ज़्यादा हैं।
जारी की गई रईसों की इस सूची में रिलायन्स इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार को दूसरा स्थान हासिल हुआ है, और उनकी कुल संपत्ति 10.14 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।

1539 भारतीयों की संपत्ति 1000 करोड़ से ज़्यादा

Gautam Adani Group now tops Hurun India rich list, wealth increased by 95%; Shahrukh Khan also joins the elite club
Gautam Adani Group now tops Hurun India rich list, wealth increased by 95%; Shahrukh Khan also joins the elite club

आपको बता दें की हुरुन इंडिया की जारी की गई सूची के मुताबिक़ इस साल 1,539 व्यक्ति हैं, जिनकी कुल संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है। यह संख्या पिछली बार की तुलना में 220 अधिक है, और इस सूची में 272 ऐसे व्यक्ति हैं, जिनका नाम पहली बार सूची में दर्ज हुआ है। 1,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की संपत्ति के मालिकों की संख्या पहली बार 1,500 का आंकड़ा पार कर पाई है, और पिछले पांच साल के दौरान इसमें 86 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

हुरुन इंडिया के अनुसार, पिछले साल के दौरान भारत में हर पांच दिन में एक नया अरबपति बना है।

शाहरुख खान को भी मिली रईसों में जगह

फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख खान का बोल बाला तो है ही। अब शाहरुख खान रईसों में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं। अभिनेता शाहरुख खान ने पहली बार हुरुन इंडिया की रईसों की सूची में जगह बनाई है, और उनकी कुल संपत्ति 7,300 करोड़ रुपये आंकी गई है। फ़िल्म इंडस्ट्री से शाहरुख खान के अलावा इस बार जूही चावला तथा उनकी परिवार, ऋतिक रोशन, करण जौहर तथा अमिताभ बच्चन भी हुरुन इंडिया की रईसों की सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
इस साल की सूची में 18 व्यक्ति ऐसे हैं, जिनकी कुल संपत्ति एक लाख करोड़ रुपये से अधिक है। पिछले साल यह संख्या सिर्फ़ 12 थी, और एक दशक पहले सूची में सिर्फ़ दो शख्स थे, जिनकी संपत्ति एक लाख करोड़ रुपये से अधिक थी।

भारतीय रईसों की कुल संपत्ति भारत की आधी GDP से ज़्यादा

हुरुन इंडिया की रईसों की सूची की कुल संपत्ति बढ़कर 159 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो सऊदी अरब और स्विटज़रलैण्ड की संयुक्त GDP से भी अधिक है, और भारत की GDP के आधे से ज़्यादा है। भारतीय रईसों की कुल संपत्ति भारत की आधी GDP से ज़्यादा है।
हुरुन इंडिया की रईसों की सूची की कुल संपत्ति बढ़कर 159 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो सऊदी अरब और स्विटज़रलैण्ड की संयुक्त GDP से भी अधिक है, और भारत की GDP के आधे से ज़्यादा है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News