DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Gangster #VikasDubey Killed in Encounter While Trying to Escape

कानपुर कुख्यात अपराधी पुलिस एनकाउंटर में ढेर…

कानपुर के बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाले पांच लाख का इनामी विकास दुबे आज सुबह एनकाउंटर में ढेर हो गया है।
आपको बता दें कि लगभग एक सप्ताह की कोशिश के बाद कल विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया था। वारदात के बाद से फरार विकास यूपी, दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश पुलिस को चकमा देकर दर्शन करने मंदिर पहुंचा था। गिरफ्तारी के बाद विकास से पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में दो घंटे से ज्यादा पूछताछ की गई। इसके बाद उसे मध्यप्रदेश पुलिस ने यूपी एसटीएफ को सौंप दिया है।
आज सुबह उसे कानपुर लाया जा रहा था , जहां कानपुर से दो किलोमीटर दूर एसटीएफ की गाड़ी पलट गई। जिसके बाद विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की।
घटना में घायल पुलिसकर्मी नवाबगंज रमाकांत पचौरी ने बताया कि विकास ने इन्हीं की पिस्टल छीन कर भागने का प्रयास किया था। 
पुलिस का कहना है कि उसने आत्मरक्षा में फायरिंग की
कानपुर पुलिस का कहना है कि उसने आत्मरक्षा में फायरिंग की जिसमें विकास दुबे मारा गया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News