गैब्रियल अटल बने फ्रांस के सबसे युवा और समलैंगिक प्रधानमंत्री
कई दिनों के राजनैतिक उथल-पुथल के बाद फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो ने गैब्रियल 34 साल के गैब्रियल अटल को फ्रांस का नया प्रधानमंत्री नामित किया है।
अटल फ्रांस के अब तक के इतिहास में सबसे युवा और पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने 62 साल की एलिजाबेथ बोर्न के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे के बाद उनकी जगह ली। प्रधानमंत्री के रूप में गैब्रियल की ये नियुक्ति तब हुई है जब इस साल के आखिर में होने वाले यूरोपीय संघ के चुनाव से पहले मैक्रों अपनी टीम में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहे हैं।
पहले सबसे कम उम्र के मंत्री और अब सबसे कम उम्र के पीएम बने गैब्रियल अटल
फ्रांस के सबसे युवा पीएम अटल का जन्म मार्च 1989 में हुआ था। उनके पिता यहूदी मूल के हैं जबकि मां के पूर्वज ग्रीक-रूसी थे। अटल घोषित तौर पर समलैंगिक हैं।
फ्रांस के नए और सबसे युवा प्रधानमंत्री गैब्रियल अटल अभी तक देश के शिक्षामंत्री के रूप में काम कर रहे थे। उन्हें राष्ट्रपति मैक्रों के करीबी लोगों में गिना जाता है। वे फ्रांस के अभी तक के सबसे युवा शिक्षामंत्री भी थे। अटल समाजवादी खेमे से हैं। अटल ने सरकारी प्रवक्ता के रूप में शुरुआत करते हुए लगातार राजनीतिक सीढ़ी चढ़ी है। जब उन्हें पांच साल पहले पहली बार सरकार में नियुक्त किया गया था, तो वह पांचवें गणतंत्र के इतिहास में सबसे कम उम्र के मंत्री बने थे। अटल को एक समझदार, सहज राजनीतिक संचालक के रूप में जाना जाता है। उनका अधिकांश वयस्क जीवन राजनीति में बीता है।
यह भी पढ़े: घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












