DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

G-7 Summit: PM Modi cancels UK visit over COVID-19 situation

कोरोना की महामारी को देखते हुए पीएम मोदी G7 के शिखर सम्मेलन में नहीं होंगे शामिल

देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून में ब्रिटेन में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह बताया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा पीएम मोदी को जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रण की हम सराहना करते हैं। लेकिन देश में जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं ऐसी स्थिति में पीएम मोदी इस बैठक में भाग नहीं ले पाएंगे।
जी-7 के देशों की यह बैठक 11 से 13 जून के बीच कोर्नवाल में आयोजित होने वाली है जिसमें अब भारत के प्रधानमंत्री नहीं शामिल होंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि जी-7 शिखर सम्मेलन में बतौर विशेष अतिथि प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित करने के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का आभार जताते हैं, लेकिन कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को देखते हुए फैसला हुआ है कि वह इस सम्मेलन में स्वयं उपस्थित नहीं रहेंगे।

आपको बता दें कि जी7 में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, अमेरिका और ब्रिटेन के साथ ही यूरोपीय संघ है। जी-7 समूह की अध्यक्षता कर रहे ब्रिटेन ने भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और दक्षिण अफ्रीका को सम्मेलन में आमंत्रित किया था।
इससे पहले प्रधानमंत्री का पुर्तगाल का दौरा रद्द हुआ था जहाँ उन्हें भारत-यूरोपीय संघ के शिखर सम्मेलन में शामिल होना था। जिसके बाद यह सम्मेलन डिजिटल माध्यम से हुआ था।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News