सोम, अप्रैल 13, 2026

जयपुर में आज इमैनुएल मैक्रों के साथ रोड शो करेंगे पीएम मोदी, गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे फ्रांसीसी राष्ट्रपति

French President Emmanuel Macron to visit Amer Fort and join PM Modi for a roadshow in Jaipur

कल पूरा देश गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाएगा। राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां अंतिम चरणों में हैं। इस बार गणतंत्र दिवस पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों राजधानी दिल्ली में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंच रहे हैं। फ्रांसीसी राष्ट्रपति के भारत दौरे की शुरुआत गुलाबी नगरी जयपुर से होगी। जयपुर को खूब सजाया गया है। मैक्रों जयपुर में आमेर किले से करेंगे। इसके बाद वह विश्व धरोहर स्थल जंतर-मंतर जाएंगे, जहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी। इसके बाद पीएम मोदी और मैक्रों जंतर-मंतर से सांगानेरी गेट तक एक संयुक्त रोड शो शुरू करेंगे और हवा महल में रुकेंगे।

French President Emmanuel Macron arrived Jaipur today
French President Emmanuel Macron arrived Jaipur today

हवा महल में एक फोटो सेशन की योजना बनाई गई है। यात्रा के दौरान पीएम मोदी और मैक्रों दोनों के एक हस्तशिल्प की दुकान और एक चाय की दुकान पर जाने की भी उम्मीद है। इसके बाद दोनों नेता ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल संग्रहालय का दौरा करेंगे।दिन का समापन रामबाग पैलेस में होगा जहां पीएम मोदी मैक्रों के लिए एक निजी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। मैक्रों रात में दिल्ली के लिए रवाना होंगे। यहां 26 जनवरी को फ्रांसीसी राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस परेड में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में मैक्रों के सम्मान में एक रिसेप्शन और स्टेट बैंक्वेट होस्ट करेंगी।

दिल्ली में मैक्रों कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। फ्रांसीसी सेना की एक टुकड़ी इस साल के गणतंत्र दिवस परेड में भाग ले रही है। फ्रांस की वायु सेना के दो राफेल लड़ाकू विमान और एक एयरबस ए330 मल्टी-रोल टैंकर परिवहन विमान भी समारोह में शामिल होंगे। परेड के बाद मैक्रों फ्रांसीसी दूतावास जाएंगे और वहां के कर्मचारियों से बातचीत करेंगे। शाम को वह ‘एट होम’ समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन में होंगे। मैक्रों की यात्रा भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ के जश्न के तौर पर हो रही है। दोनों पक्षों के बीच रक्षा और रणनीतिक क्षेत्रों में बड़ी घोषणाएं होने की संभावना है। मैक्रों के साथ एक प्रतिनिधिमंडल के भी भारत आ रहा है जिसमें कई मंत्री, सीईओ और सांस्कृतिक और वैज्ञानिक क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियां शामिल हैं। मैक्रों फ्रांस के छठे ऐसे राष्ट्रपति होंगे, जो भारत में गणतंत्र दिवस परेड के चीफ गेस्ट बनेंगे।मैक्रों इससे पहले मार्च 2018 में स्टेट विजिट पर भारत आए थे। इसके अलावा सितंबर 2023 में भी जी-20 समिट के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति दिल्ली पहुंचे थे।

यह भी पढ़ेघने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित

यह भी पढ़ेगौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News