DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

फ्रांस के राष्ट्रपति अपनी भारत यात्रा के आखिरी पड़ाव में निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पहुंचे, कव्वाली भी सुनी

France President Emmanuel Macron and Foreign Minister Mr. S. Jaishankar visited Dargah Hazrat Nizamuddin Aulia

भारत के 75वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों अपने देश लौट चुके हैं। अपने दो दिवसीय यात्रा के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों सबसे पहले जयपुर पहुंचे। यहां पर पीएम मोदी के साथ हवा महल समेत कई पर्यटन स्थलों का दौरा किया। दोनों नेताओं ने गुलाबी नगरी में रोड शो भी किया।इमैनुएल मैक्रों फ्रांस से जयपुर पहुंचे तो यहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ एक सेल्फी भी ली थी, जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर भी किया था। उसके बाद राजधानी दिल्ली पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस समारोह में पीएम मोदी और उनके बीच की जुगलबंदी भी देखने को मिली। परेड देखने के दौरान इमैनुएल मैक्रों को कई बार पीएम मोदी के कान में कुछ कहते हुए देखा गया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों शुक्रवार की रात दिल्ली स्थित सूफी संत हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पहुंचे।

France President Emmanuel Macron and Foreign Minister Mr. S. Jaishankar visited Dargah Hazrat Nizamuddin Aulia

स्वदेश वापसी से पहले उनका भारत में यह आखिरी कार्यक्रम था। मैक्रों यहां रात 9.45 बजे पहुंचे और आधे घंटे से ज्यादा समय तक वहां रहे। इस दौरान उन्होंने सूफी संत की मजार पर फूल चढ़ाए और कव्वाली सुनी। खादिमों ने मैक्रों की दस्तारबंदी (दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान) भी की। राष्ट्रपति मैक्रों 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि “यह बेहद खुशी की बात है कि साल 2018 में अपनी राजकीय यात्रा के 5 साल बाद फिर से भारत में हूं। इस तरह के प्रोग्राम का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने अपने दो दिन के दौरे की शुरुआत जयपुर से की। यहां पीएम मोदी ने मैक्रों के साथ रोड शो किया। इस दौरान उन पर फूल बरसाए गए। यहां दोनों आमेर किला और जंतर-मंतर गए। बता दें कि भारत में सूफी संस्कृति का केंद्र मानी जाने वाली निजामुद्दीन औलिया की दरगाह लगभग 700 साल पुरानी है। यहां निजामुद्दीन औलिया के शिष्य अमीर खुसरो की मजार भी है। निजामुद्दीन दरगाह के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से उनके सम्मान में राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रिभोज में भी शामिल हुए। राष्ट्रपति मुर्मू ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि दोनों पक्षों ने भारत के अमृत काल के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों के लिए साझेदारी की है।

यह भी पढ़ेघने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित

यह भी पढ़ेगौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News