बुध, फ़रवरी 25, 2026

France also imposed restrictions on travel to China, 100 infected found in planes that reached Italy

फ्रांस ने भी चीन की यात्रा पर लगाईं पाबंदियां, इटली पहुंचे विमानों में मिले 100 संक्रमित

France also imposed restrictions on travel to China, 100 infected found in planes that reached Italy
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

चीन में कोरोना के बिगड़ते हालात के बीच कई देशों की तरह अब फ्रांस ने भी चीन से आने वालों पर यात्रा पाबंदियां लगा दी हैं। इससे पहले भारत और अमेरिका समेत सात से ज्यादा देश ऐसा ही कदम उठा चुके हैं।

नई जानकारी के मुताबिक फ्रांस में अब चीन से पहुंचने वाले यात्रियों को निगेटिव कोविड रिपोर्ट दिखाना होगी। यात्रियों को फ्रांस यात्रा पर रवाना होने से 48 घंटे पहले की कोविड निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है। फ्रांस के स्वास्थ्य व परिवहन मंत्रालयों द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार चीन से आने वाली सारी उड़ानों सीधी या अन्य देशों से होकर आने वाली के यात्रियों को कोविड टेस्ट रिपोर्ट अपने साथ रखना होगी और मास्क पहनना होगा।

दरअसल में हाल हीं में चीन से इटली पहुंचे दो विमानों में 100 यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद दुनियाभर के देशों ने एहतियाती कदम उठाना शुरू कर दिया।
इसके अलावा 1 जनवरी से चीन से फ्रांस पहुंचने वाले कुछ यात्रियों का रेंडम पीसीआर टेस्ट भी किया जाएगा, क्योंकि अभी यह परीक्षण अनिवार्य करने में थोड़ा समय है।
फिल्हाल फ्रांस सरकार ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि कमजोर इम्युनिटी वाले लोग चीन की गैर-जरूरी यात्रा को फिलहाल टाल दें।

Abhishek Kumar
Author: Abhishek Kumar

Let us live and strive for freedom! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading