कांग्रेस वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कोरोना पॉजिटिव
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्विटर पर दी जानकारी

अभी कुछ दिनों पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। उनके परिवार के चार सदस्य भी संक्रमित हो गए हैं। यह जानकारी उन्होंनें बुधवार दोपहर खुद ट्वीटर एकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने लिखा कि मैंने अपना, पत्नी, बेटी, सुमित रावत और पूरन रावत का टेस्ट करवाया था। हम सभी लोग संक्रमित मिले हैं। आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले हरीश रावत देहरादून में होली समारोह के कार्यक्रम में शामिल हुए थे । हरीश रावत ने लोगों से अपील की है जो मेरे संपर्क में आए हों अपनी जांच करा लें।

Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












