मंगल, अप्रैल 14, 2026

बाल बाल बचे: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर स्वर्ण मंदिर पर खालिस्तान आतंकी ने की फायरिंग

Former Punjab Deputy CM Sukhbir Singh Badal Targeted by Khalistan Terrorist in Firing Incident at Golden Temple

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दरबान के रूप में बैठे पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखविंदर सिंह बादल पर खालिस्तानी आतंकी ने फायरिंग की। सुखबीर बादल गोल्डन टेंपल के गेट पर सेवादार बनकर बैठे थे। उनकी पत्नी हरसिमरत कौर मौके पर पहुंची हैं। शिरोमणि अकाली दल ने मामले की न्यायिक जांच की मांग की है।इस बीच वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी हमलावर को दबोच लिया। इस छीनाझपटी में गोली जाकर दीवार में जा लगी. भीड़ ने पिस्टल हमलावर के हाथ से छीन ली। पुलिस को तुरंत इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर को कस्टडी में ले लिया। हमलावर के बारे में खबर है कि उसने एक दिन पहले ही मौके की रेकी की थी और आज इस घटना को अंजाम दिया।सुखबीर पर हमला करने वाला आरोपी गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक का रहने वाला नारायण सिंह चौड़ा है। वह सिख संगठन दल खालसा का मेंबर है। वारदात के बाद पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर गोल्डन टेंपल पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अकाली नेता डॉ. दलजीत चीमा ने कहा कि गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा का साथी मार्केट कमेटी का चेयरमैन है। गोली चलाने वाला व्यक्ति चेयरमैन के साथी का भाई है।बता दें कि सोमवार को शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को अकाल तख्त साहिब पर पंच सिंह साहिबों के सामने हाजिर हुए। अकाल तख्त के जत्थेदारों ने सुखबीर बादल और उनकी कैबिनेट में रहे मंत्रियों को दोषी ठहराते हुए तनखाह (धार्मिक कदाचार का दोषी) सुनाई है, जिसका उनको पालन करना होगा। सिखों की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त ने 2 महीने पहले पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों को ‘तनखैया’ घोषित किया था।सुखबीर सिंह बादल ने अकाल तख्त साहिब के सामने अपनी गलतियां को कबूल किया। उन्होंने ईशनिंदा मामले में सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को माफी देने की बात स्वीकार की है। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने निर्दोष सिखों की हत्या में शामिल पुलिस अधिकारियों को बढ़ावा देने की बात भी स्वीकार की। इसके साथ ही उन्होंने राम रहीम की माफी को लेकर अखबारों में विज्ञापन देने की बात भी कबूल की।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News