
कर्नाटक में लिंगायत समाज के बड़े नेता और राज्य के पुर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार कांग्रेस छोड़ एक बार फिर से बीजेपी में घर वापसी कर रहे हैं। आज सात महीने बाद शेट्टार आज दोबारा बीजेपी में शामिल होंगे।
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा से ठीक पहले अप्रैल 2023 में शेट्टार ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वे बीजेपी से टिकट कटने से नाराज हो गए थे। सूत्रों का कहना है कि आज कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेटर बीजेपी में शामिल होंगे। शेट्टार लिंगायत समुदाय से आते हैं। शेट्टार ने 10 मई 2023 को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट ना मिलने पर भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। उसके बाद वो कांग्रेस में शामिल हो गए थे और विधानसभा का चुनाव लड़े थे।
यह भी पढ़े: घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












