
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की बहन अंजनी को ओडिशा के मयूरभंज से लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है। यहां उनका मुकाबला भाजपा के नबा चरण माझी और बीजू जनता दल के सुदाम मारंडी से होगा।अंजनी सोरेन ने 2019 के आम चुनाव में झामुमो उम्मीदवार के रूप में मयूरभंज लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। उन्हें 1,35,552 वोट मिले थे और वह तीसरे स्थान पर रही थीं।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












