
राजधानी दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। और ठीक उससे कुछ महीने पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका देते हुए वरिष्ठ नेता एवं परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने रविवार (17 नवंबर) को पार्टी छोड़ दी और आज 18 नवंबर को भाजपा में शामिल हो गए।
कैलाश गहलोत ने आप छोड़ते हुए यह आरोप लगाया कि लोगों के प्रति आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता उसकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं में पीछे छूट गई है।
कैलाश कैलाश आज भाजपा के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में सीनियर नेताओं की मौजूदगी में भाजपा पार्टी में शामिल हुए।
बता दे की कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजे अपने त्यागपत्र में कहा है कि, “लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के बजाय हम केवल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए लड़ रहे हैं।” AAP का महत्वपूर्ण चेहरा रहे गहलोत ने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए ‘शीशमहल’ जैसे कुछ ‘शर्मनाक’ विवादों का भी जिक्र करते हुए कहा कि इससे सभी को संदेह होता है कि क्या हम अब भी खुद को ‘आम आदमी’ मानते हैं।गहलोत ने ‘शीशमहल’ विवाद का जिक्र BJP नेताओं के उस आरोप की पृष्ठभूमि में किया है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने ‘6 फ्लैगस्टाफ रोड’ स्थित अपने पूर्व आधिकारिक आवास पर महंगी चीजों और आधुनिक सुविधाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। BJP ने केजरीवाल के आवास को “शीशमहल” कहा था।
AAP का पलटवार
वहीं गहलोत के पार्टी चोदने पर AAP नेताओं ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के मामलों का सामना कर रहे हैं। इसलिए उनके पास भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। AAP के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा, “कैलाश गहलोत पर कई बार ईडी, आयकर विभाग के छापे पड़ चुके हैं। वह पांच साल तक सरकार का हिस्सा थे और भाजपा लगातार उनके खिलाफ साजिश कर रही थी, उनके पास भाजपा के साथ जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था…वह अब वही दोहरा रहे हैं जो भाजपा कहती है। यह भाजपा की साजिश है।”
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Threads (Opens in new window) Threads













