
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बैट्समैन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के बेटे कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम का सोमवार को निधन हो गया है। कीर्ति आजाद मौजूदा समय में तृणमूल कांग्रेस से लोकसभा सांसद हैं। आजाद की पत्नी पूनम लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं।
My wife, Poonam no more. Left for her heavenly aboard at 12:40 PM. Thank you all for your good wishes.
— Kirti Azad (@KirtiAzaad) September 2, 2024
पूनम ने साल 2016 में आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। इसके बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और अगले साल कांग्रेस ज्वाइन की थी। कीर्ति आजाद ने एक्स पर एक पोस्ट लिखकर अपनी पत्नी के निथन की जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरी पत्नी पूनम अब नहीं रहीं। 12:40 बजे उन्होंने अपने देह छोड़ा। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। इस पोस्ट के कुछ देर बाद आजाद ने एक और पोस्ट किया। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार कहां किया जाएगा। उन्होंने लिखा- शाम चार बजे दामोदर घाटी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। दुर्गापुर में उन्हें यह जगह बेहद पसंद थी। आजाद की पत्नी के निधन पर पश्चिन बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी दुख जाहिर किया है। ममता ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वह पूनम को लंबे समय से जानती थीं। ममता ने लिखा, “ये बात सुनकर दुख हुआ कि हमारे सासंद और विश्व विजेता क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम झा आजाद का निधन हो गया है। मैं लंबे समय से पूनम को जानती थी। मुझे पता था कि वह कुछ सालों से बीमार हैं। कीर्ति और उनके परिवार वालों ने काफी कोशिशें की और वह इस आखिरी लड़ाई में उनके साथ थे। आजाद ने क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद राजनीति का दामन थामा। आजाद पहले भाजपा में थे और तीन बार दरभंगा से सांसद रहे। 2019 में आजाद ने कांग्रेस का हाथ पकड़ा। पिछले लोकसभा चुनावों में उन्होंने टीएमसी का दामन था और दुर्गापुर से सांसद चुने गए।
Former cricketer Kirti Azad’s wife passes away
Kirti Azad wife death, Former cricketer mourning, Kirti Azad spouse passes, Cricketer Kirti Azad news, Kirti Azad family loss
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Threads (Opens in new window) Threads













